
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साहिल धनेशरा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में आरोपी नाबालिग 7 मार्च को सरेंडर करेगा।
यह जानकारी आरोपी के वकील ने दी है।
वकील के अनुसार, नाबालिग अपनी परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेगा। फिलहाल वह कानूनी प्रक्रिया के तहत परिवार के साथ है।
पिता ने जताया दुख
इस घटना को लेकर आरोपी के पिता का भी बयान सामने आया है। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा,“मैं भी एक पेरेंट हूं। यह एक गलती थी, मुझे बहुत, बहुत दुख है।”उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना भी प्रकट की।
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
3 फरवरी को हुए इस हादसे में साहिल धनेशरा की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्ती और सड़क सुरक्षा नियमों के कड़े पालन की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और सरेंडर के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
