कश्मीर घाटी में मानवता और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की मिसाल देखने को मिली है। लोगों ने ईरान की जनता के समर्थन में दिल खोलकर मदद की है। युद्ध प्रभावित लोगों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों ने नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान दान किए।
बताया जा रहा है कि घाटी के कई इलाकों में लोगों ने स्वेच्छा से दान देकर ईरान की अवाम के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया। इस पहल में आम नागरिकों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी भाग लिया।
इसी कड़ी में बडगाम जिले के सुंदीपोरा गांव में भी अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का उदाहरण देखने को मिला। गांव के लोगों ने मिलकर ईरान के लोगों के समर्थन में दान अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने नकद राशि के साथ-साथ सोने-चांदी के गहने भी दान किए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुश्किल समय में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म होता है। इसलिए उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने का फैसला किया ताकि युद्ध से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनका यह छोटा सा प्रयास जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बनेगा और दुनिया भर में शांति व भाईचारे का संदेश देगा।
