जम्मू: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी नगर, जम्मू में PDD (Power Development Department) के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को ₹75,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से कुल ₹1.50 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और आरोपी को ₹75,000 की पहली किस्त लेते समय पकड़ लिया।
ACB की टीम ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।
