कठुआ की बेटी अंजलि देवी ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, आईटीबीपी महिला टीम में शामिल होकर बढ़ाया देश का गौरव

कठुआ, जम्मू-कश्मीर:

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की महिला पर्वतारोही टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में जम्मू-कश्मीर के जिला Kathua के सुन्खल गांव की बेटी अंजलि देवी ने भी अहम भूमिका निभाई।

अंजलि देवी, जो बलवंत सिंह की पुत्री हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा जम्मू क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग लगातार अंजलि देवी को बधाइयां दे रहे हैं।

आईटीबीपी महिला टीम की यह उपलब्धि देश की बेटियों के हौसले और क्षमता का प्रतीक मानी जा रही है। अंजलि देवी की सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का नया उदाहरण बनकर सामने आई है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने अंजलि देवी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कठुआ और जम्मू-कश्मीर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!