जम्मू: नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू ग्रामीण पुलिस ने कनाचक थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 840 ग्राम संदिग्ध गांजा (कैनाबिस) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना कनाचक की टीम इलाके में नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 840 ग्राम संदिग्ध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार पुत्र मंकेश्वर सिंह, निवासी पीपरपांती, थाना गोगरी, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस मामले में FIR नंबर 152/2026 के तहत NDPS Act की धारा 8/20 में थाना कनाचक में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।
जम्मू पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।
