बीएलए का दावा—पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सरेंडर, 7 जवान बंधक; सरकार को अल्टीमेटम

बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा स्थिति को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा है कि उसके लड़ाकों के सामने पाकिस्तानी सेना के कुछ जवानों ने सरेंडर कर दिया। संगठन के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान 7 पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया गया है और पाकिस्तान सरकार को चेतावनी भरा अल्टीमेटम जारी किया गया है।

बीएलए ने कथित तौर पर कुछ तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए हैं, जिनमें सैनिक घुटनों के बल बैठे दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों और दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।इस घटनाक्रम को लेकर पाकिस्तान की राजनीति और सेना पर सवाल उठ रहे हैं।

आलोचकों का कहना है कि इससे सेना प्रमुख असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी हो सकती है। वहीं, पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इस दावे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बलूचिस्तान में लंबे समय से चल रहा अलगाववादी संघर्ष एक बार फिर उभरता दिख रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा हालात और तनावपूर्ण हो सकते हैं।

(नोट: वायरल तस्वीरों और दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!