
बुलंदशहर (यूपी): भारतीय जनता पार्टी की निलंबित पदाधिकारी नूपुर शर्मा ने बुलंदशहर पहुंचकर वंदे मातरम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश से प्रेम नहीं करते और जिनकी विचारधारा राष्ट्रविरोधी है, वही “वंदे मातरम” का विरोध करते हैं।
नूपुर शर्मा ने कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ जाने वालों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
समर्थकों ने जहां उनके वक्तव्य का समर्थन किया, वहीं विपक्षी दलों ने इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया है।बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके में सतर्कता बरती।
