पंजाबी गायक केएस मक्खन ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर शिरोमणी अकाली दल (शिअद) का दामन थाम लिया है। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल स्वयं उनके गांव शंकर पहुंचकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया।मक्खन इससे पहले बहुजन समाज पार्टी में शामिल थे। उन्होंने 9 फरवरी 2014 को बसपा जॉइन की थी और उसी वर्ष लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।
वर्ष 2014 के आम चुनाव में उन्होंने पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उस चुनाव में केएस मक्खन को 69,124 वोट मिले थे और वे चौथे स्थान पर रहे थे।
शिअद में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि पार्टी पंजाब में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए लोकप्रिय चेहरों को साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, केएस मक्खन के आने से पार्टी को दोआबा क्षेत्र में राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही
