
बिश्नाह: बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के गांव चकड़ा में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पावन अवसर पर युगल किशोर शर्मा (सांसद) और अश्विनी कुमार शर्मा (पूर्व विधायक, बिश्नाह) ने साथियों सहित यज्ञ में पूर्ण आहुति दी तथा भगवान शिव के मंदिर में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
स्थानीय लोगों से की मुलाकात
कार्यक्रम के दौरान सांसद जुगल किशोर शर्मा और पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने गांव के लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।

विकास कार्यों का किया निरीक्षण
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने गांव में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
श्रद्धा और उत्साह का माहौल
श्री शिव महापुराण कथा के समापन पर आयोजित पूर्णाहुति यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।
