बड़ी ब्राह्मणा में लापता प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाके में पसरा मातम

बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शनिवार से लापता चल रहे प्रेमी युगल ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय कृष्ण कुमार निवासी बिश्नाह और 25 वर्षीय युवती निवासी मीरा साहिब के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने शनिवार को बिश्नाह थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जबकि युवती के परिजन भी अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और मानसिक दबाव की बात सामने आई है। घटना स्थल से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!