भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस अहम मैच में मिली हार से टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम संघर्ष करती नजर आई, जिसका फायदा विपक्षी टीम ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया।
हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम का मनोबल बढ़ाते हुए भरोसा जताया है कि भारतीय टीम जल्द वापसी करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल शाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हार गए, लेकिन जल्द वापसी करेंगे।”BCCI सचिव के इस संदेश को खिलाड़ियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टीम इंडिया के पास अभी भी टूर्नामेंट में वापसी का मौका है, बशर्ते आने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन बेहतर किया जाए।फिलहाल इस हार के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बाकी मैच जीतना लगभग जरूरी हो गया है।
