जम्मू: भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज से शुरू हो रहा है, जिसमें पहली बार फाइनल में पहुंची जम्मू‑कश्मीर क्रिकेट टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
67 वर्षों के रणजी इतिहास में यह पहला मौका है जब जम्मू-कश्मीर की टीम खिताबी मुकाबला खेल रही है, जिससे पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है।
टीम के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा माना जा रहा है। तेज गेंदबाज अब्दुल नबी डार से लेकर हरफनमौला सुनील कुमार, अनुभवी बल्लेबाज शुभम खजूरिया और विस्फोटक बल्लेबाज अब्दुल समद तक सभी खिलाड़ी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।
कोचिंग स्टाफ और टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों को संयम और आत्मविश्वास के साथ खेलने की सलाह दी है। उधर, जम्मू-कश्मीर के खेल प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह है। कई स्थानों पर टीम की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।अब सबकी निगाहें इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टिकी हैंl
