जम्मू-कश्मीर में यात्री वाहनों का किराया 18% बढ़ेगा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक यात्री वाहनों में सफर करने वाले लोगों को जल्द ही ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। प्रदेश सरकार ने बसों, मिनी बसों और ऑटो सहित सभी सार्वजनिक यात्री वाहनों के किरायों में 18 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री Omar Abdullah की अध्यक्षता में 13 मार्च को आयोजित कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। हालांकि अभी इस फैसले को लागू करने में कुछ दिन का समय लग सकता है, क्योंकि इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है।

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले यात्री किरायों में बढ़ोतरी से संबंधित फाइल पर एसआरओ (SRO) जारी किया जाएगा। इसके बाद इस निर्णय को सरकारी गैजेट में प्रकाशित किया जाएगा।

सरकारी गैजेट में आदेश प्रकाशित होने के बाद सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश की सड़कों पर चलने वाली बसों, मिनी बसों, ऑटो और अन्य कमर्शियल यात्री वाहनों के किराए में 18 प्रतिशत की वृद्धि लागू होगी।

इस फैसले के लागू होते ही रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक किराया देना होगा, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!