एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की NSA हिरासत रद्द, लद्दाख में शांति के लिए बातचीत पर जोर।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रसिद्ध क्लाइमेट एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk की National Security Act (NSA) के तहत की गई हिरासत को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है।

वांगचुक को करीब छह महीने पहले लेह में कथित रूप से भड़काऊ बयान देने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह फैसला पूरी तरह सोच-विचार के बाद लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, वांगचुक पहले ही NSA के तहत निर्धारित हिरासत अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर चुके थे।

बयान में कहा गया कि केंद्र सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत का रास्ता खुल सके।

मंत्रालय ने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए और पूरी समीक्षा के बाद सरकार ने NSA के तहत उपलब्ध शक्तियों का उपयोग करते हुए सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि लद्दाख में शांति बनाए रखना और संवाद के जरिए समाधान तलाशना उसकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!