मनवाल (मजालता) के खेतों में झाड़ियों के बीच मिला नवजात बच्चा, महिलाओं ने बचाई जान।

उधमपुर जिले के मनवाल (मजालता) इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेतों में चारा लेने जा रही कुछ महिलाओं को अचानक किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही महिलाएं उस दिशा में दौड़ीं।

जब वे पास पहुंचीं तो यह देखकर हैरान रह गईं कि एक पेड़ के नीचे झाड़ियों के बीच एक नवजात बच्चा पड़ा हुआ था। बच्चे के शरीर पर चींटियां भी लगी हुई थीं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को वहां से उठाया और सुरक्षित स्थान पर ले आए। आसपास की महिलाओं ने मिलकर नवजात को साफ किया और उसकी देखभाल की।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे इलाके में काफी हैरानी और चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!