जम्मू में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुए चैत्र नवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जम्मू: आज से पूरे देश के साथ-साथ जम्मू में भी चैत्र नवरात्रि की धूमधाम से शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों ने व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

जम्मू के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्त माता के दर्शन के लिए घंटों तक लाइन में खड़े रहे और पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा की।

मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर जम्मू के अन्य मंदिरों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!