सांबा, 18 अप्रैल 2026: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सांबा पुलिस द्वारा बाड़ी ब्राह्मणा में एक विशाल एंटी-ड्रग रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व SSP सांबा श्री अनूज कुमार (IPS) ने किया।
रैली में एडिशनल एसपी सांबा, SDPO बाड़ी ब्राह्मणा, SHO पुलिस स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा सहित पुलिस अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस जागरूकता रैली में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल, भारती पब्लिक स्कूल, स्टार सेकेंडरी स्कूल ऑफ इंटेलेक्चुअल्स, गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे।
रैली की शुरुआत SIDCO चौक बाड़ी ब्राह्मणा से हुई, जो मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन चौक और बिश्नाह रोड से गुजरते हुए पुनः SIDCO चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और पोस्टर-बैनर के माध्यम से समाज को जागरूक किया।इस अवसर पर SSP अनूज कुमार ने संबोधित करते हुए
इस अवसर पर SSP अनूज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सांबा पुलिस नशे के कारोबार में शामिल तस्करों और सप्लायर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह रैली “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान” के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना और लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।
उन्होंने आगे बताया कि सांबा पुलिस जिले भर में बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें इस बुराई से दूर रखा जा सके।
