अरनिया, जम्मू | 13 जून 2026
नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अरनिया पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस स्टेशन अरनिया की टीम ने 12 जून 2026 की शाम गांव कोठे कल्याणा में अचानक नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की।
पुलिस के अनुसार नाका चेकिंग के दौरान परवीन कुमार उर्फ पिन्ना पुत्र देव राज निवासी चोरली कोठे, बिश्नाह, जम्मू को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 34/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अरनिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
