कठुआ में पैस्टिसाइड टेस्टिंग लैब का उद्घाटन, किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील

जावेद अहमद डार ने कठुआ में नई पैस्टिसाइड टेस्टिंग लैबोरेटरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कृषि विभाग के कामकाज की समीक्षा की और किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके और नई तकनीक अपनाने से फसलों की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार होगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करें और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब किसान सही जानकारी और मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पैस्टिसाइड टेस्टिंग लैब से क्षेत्र के किसानों को फसलों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों की गुणवत्ता जांचने में सुविधा मिलेगी और इससे खेती अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!