आरएसपुरा (जम्मू): भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की जिला जम्मू बॉर्डर इकाई ने बुधवार को सुंदरपुर गांव स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला जम्मू बॉर्डर अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने की।
बैठक के दौरान रघुवीर सिंह ने नई टीम की घोषणा करते हुए अवतार चौधरी और जसदेव को जिला महासचिव नियुक्त किया। अनिल शर्मा, तीर्थ सिंह, देशराज और आशु सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि रामपाल चौधरी, सुभाष सैनी, कस्तूरी लाल और कैप्टन अशोक शर्मा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा बच्चन लाल और राजेश चौधरी को प्रवक्ता तथा स्वर्ण सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सोमदत्त और विक्की सैनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी संगठन में विभिन्न दायित्व दिए गए।
नेतृत्व ने कहा कि नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना और सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम सीमा क्षेत्र के किसानों के हितों के लिए मजबूती से काम करेगी।
