जम्मू के लोहड़ी चक ,दोमाना सेक्टर में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गोबिंद सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
