उधमपुर पुलिस ने पिछले दो महीनों में नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने 34 मामले दर्ज कर 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 2.94 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिनमें हेरोइन और भुक्की जैसी खतरनाक ड्रग्स शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियान का मकसद केवल तस्करों को पकड़ना नहीं बल्कि पूरे ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पुलिस ने ड्रग तस्करों की 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है और 19 वाहनों को जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जा रहा था।
मुख्य बिंदु
• दो माह में 34 मामले दर्ज,
• 50 आरोपी गिरफ्तार
• 2.94 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त
• 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच
• तस्करी में इस्तेमाल 19 वाहन जब्त
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भी यह अभियान और तेज किया जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
