इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खुला, CM उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन

श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सोमवार, 16 मार्च 2026 को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने औपचारिक रूप से गार्डन का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों से सजे इस गार्डन की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पर्यटकों और अधिकारियों के साथ सेल्फी भी ली और लोगों से कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने की अपील की।

हर साल वसंत ऋतु में खुलने वाला यह ट्यूलिप गार्डन देश-विदेश से आने वाले हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल भी बड़ी संख्या में सैलानी श्रीनगर पहुंचेंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारोबार को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!