जम्मू के अरनिया सेक्टर में पुराना जंग लगा मोर्टार शेल सुरक्षित तरीके से नष्ट

जम्मू, 05 मई 2026:अरनिया सेक्टर के गांव treva में एक संदिग्ध जंग लगा मोर्टार शेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, BPP Treva के इंचार्ज द्वारा पुलिस स्टेशन अरनिया को खुले खेतों में BOP विक्रांत के पास एक पुराने शेल के मिलने की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चंदन सिंह के नेतृत्व में PCR जम्मू की बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद बिना किसी जोखिम के वहीं पर (in situ) इस अनएक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस (UXO) को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

पूरी कार्रवाई निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) के तहत और सभी जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ की गई। इस दौरान BSF के अधिकारी और BPP Treva के प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस और संबंधित एजेंसियों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया गया और इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!