महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि RSS के एक वरिष्ठ नेता ने पाकिस्तान से बातचीत की बात कही है, और वह इससे सहमत हैं। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि बातचीत की शुरुआत कश्मीर से होनी चाहिए।
महबूबा मुफ्ती ने कहा,“RSS के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए। मैंने कहा बिल्कुल बातचीत होनी चाहिए लेकिन इसकी शुरुआत कश्मीर से होनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर के लोगों के लिए सेंट्रल एशिया के रास्ते खोले जाने चाहिए ताकि यहां के लोग “आजादी की सांस” ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान केवल प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं।
PDP प्रमुख ने कहा,“यह काम केवल प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि दुनिया में उनका नाम हो तो उन्हें कश्मीर की समस्याओं का समाधान कर देना चाहिए।”
महबूबा मुफ्ती के इस बयान के बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज होने की संभावना है।
