सांबा में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, गले पर कट के निशान मिलने से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के जिला सांबा के बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अनुराधा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बड़ी ब्राह्मणा के कृष्णा नगर लोअर करथोली इलाके में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव पर गला रेतने जैसे निशान पाए गए हैं, जिसके चलते मामला और भी गंभीर हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!