जम्मू पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बहु फोर्ट क्षेत्र में करीब 75 लाख रुपये की अचल संपत्ति को अटैच किया है।
जानकारी के अनुसार, यह संपत्ति आरोपी नवजोत सिंह उर्फ बाबलू पुत्र अमर सिंह निवासी रिंदा नगर, मीरां साहिब, जम्मू की बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 104/2026 के तहत धारा 8/21/22/27-A NDPS Act और धारा 111 BNS में मामला दर्ज है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव सेहोरा स्थित उक्त संपत्ति कथित तौर पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थी। इसके बाद NDPS Act की धारा 68-F के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संपत्ति को अटैच/फ्रीज किया गया।
पुलिस द्वारा संपत्ति पर अटैचमेंट नोटिस भी कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चस्पा किया गया।
यह पूरी कार्रवाई थाना बहु फोर्ट के SHO की अगुवाई में, जांच अधिकारी और IC PP बठिंडी की सहायता से अंजाम दी गई।
पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी और इससे जुड़ी अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
