Rahul Gandhi के प्रधानमंत्री Narendra Modi को लेकर दिए गए ‘गद्दार’ बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस विवाद में अब Mehbooba Mufti भी खुलकर सामने आ गई हैं।
रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के लिए ‘गद्दार’ शब्द इस्तेमाल किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से बीजेपी हर असहमति रखने वाले व्यक्ति को ‘गद्दार’ और ‘देशद्रोही’ कहती आई है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, “जब विपक्ष या आम लोगों को गालियां दी जाती हैं, मुसलमानों को धमकाया जाता है और उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं, तब बीजेपी के नेता चुप रहते हैं। अब एक बयान पर इतना शोर क्यों मचाया जा रहा है?”
इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को प्रधानमंत्री पद का अपमान बताते हुए कड़ी आलोचना की है, जबकि विपक्षी दल इसे अभिव्यक्ति की आजादी और राजनीतिक प्रतिक्रिया बता रहे हैं।
