जम्मू पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत जब्त 11 वाहनों की नीलामी की, सरकारी खजाने में जमा होंगे ₹14.27 लाख

जम्मू, 20 जुलाई: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत जम्मू पुलिस ने सोमवार को NDPS Act की धारा 52-A के अंतर्गत जब्त किए गए वाहनों की सार्वजनिक नीलामी आयोजित की। यह नीलामी डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन (DPL), जम्मू में पारदर्शी और कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई।

नीलामी की निगरानी एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने की। इस दौरान एसपी मुख्यालय, डीएसपी डीएआर, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी एएनटीएफ तथा अकाउंट्स ऑफिसर जम्मू समिति के सदस्य के रूप में मौजूद रहे।

खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11 जब्त वाहनों की नीलामी की गई, जिससे ₹14,27,000 का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पूरी राशि निर्धारित नियमों के अनुसार सरकारी खजाने में जमा कराई जाएगी।

जम्मू पुलिस ने बताया कि नीलामी NDPS Act के प्रावधानों और सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न की गई।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जब्त संपत्तियों का समयबद्ध और विधिसम्मत निपटारा किया जा रहा है। ऐसे कदम न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करने के साथ-साथ नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!