जम्मू पुलिस के थाना बख्शी नगर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता महिला को शिकायत दर्ज होने के महज़ 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया गया। यह कार्रवाई जम्मू पुलिस की तत्परता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Category: जम्मू
अमरनाथ यात्रा बहाल होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह, एक दिन में 1733 यात्रियों ने कराया तत्काल पंजीकरण
अमरनाथ यात्रा बहाल होने के बाद जम्मू में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। रिवर फ्रंट स्थित तत्काल पंजीकरण केंद्र पर 1733 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया, जबकि भगवती नगर यात्री निवास में करीब 4000 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। फिलहाल यात्रा केवल बालटाल मार्ग से संचालित की जा रही है और प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
