🇮🇳 वीर सपूत को राष्ट्र का सलाम: शहीद राइफलमैन सुनील कुमार को मरणोपरांत वीर चक्र

सीमा क्षेत्र अरनिया के गांव तरेवा का वीर सपूत शहीद राइफलमैन सुनील Kumar आज पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गया है। राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस बहादुर जवान को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान केवल एक पदक नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का प्रतीक है, जिसे शहीद सुनील कुमार ने अपने जीवन से सिद्ध किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने जिस वीरता और निडरता का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

वीर चक्र की घोषणा के बाद पूरे अरनिया क्षेत्र और गांव तरेवा में गर्व और भावनाओं का माहौल है। हर आंख नम है, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा है कि इस मिट्टी ने ऐसा वीर सपूत जन्म दिया, जिसने देश की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने शहीद सुनील कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका नाम देशभक्ति, साहस और बलिदान की अमर गाथा के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।

मां भारती के इस वीर बेटे को शत-शत नमन।देश आपके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। 🇮🇳🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!